शैक्षणिक योजनाकार
शैक्षणिक सत्र 2025–26 प्रारम्भ हो चुका है। किसी भी संस्था के लिए, जो अपनी सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, यह स्वाभाविक एवं आवश्यक है कि वह अपनी वर्तमान स्थिति की समीक्षा करे, चुनौतियों और अवरोधों की पहचान करे, सार्थक लक्ष्यों का निर्धारण करे, व्यवहारिक योजनाएँ बनाए, विभिन्न स्तरों पर सहयोगात्मक नीतियाँ तय करे, उन्हें निष्ठापूर्वक लागू करे, समय–समय पर मूल्यांकन करे तथा प्राप्त अनुभवों को समाहित कर पाठ्यक्रम और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाए और भविष्य की दिशा तय करे। हमारे विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख के रूप में मुझे विश्वास है कि हमने यह प्रक्रिया अवश्य अपनाई है और इसे अपनी टीम के साथ साझा भी किया है। फिर भी, मुझे उचित लगता है कि आपके अवलोकन एवं प्रसार के लिए निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान आकर्षित करूँ।